akhbaar update

घमापुर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, हजारों रुपए का माल जब्त

 



घमापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से 16 बोतल शराब, 124 पाव अंग्रेजी शराब और 134 पाव देसी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 42 हजार रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में घमापुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली  कि गणेश चौक मरघटाई रोड पर रहने वाला राकेश वंशकार अपने घर के पीछे अवैध शराब बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर आरोपी झाड़ियों और पथरीले इलाके का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update