akhbaar update

शराब के लिए मांगे रुपए, मना करने पर परिवार पर हमला

 



जबलपुर - रांझी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए मांगने को लेकर एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पति-पत्नी और उनकी बेटी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रांझी निवासी हरिप्रसाद लखेरा 6 मई की रात अपने घर पर मौजूद थे। तभी रात करीब 10:30 बजे आरोपी अमन विश्वकर्मा वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए 1000 रुपए मांगने लगा।

जब हरिप्रसाद ने रुपए देने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर घुस आया। इसके बाद उसने पास में रखी झरिया उठाकर हरिप्रसाद के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा।

हमला होता देख उनकी पत्नी रानू लखेरा और बेटी राशि लखेरा बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में रानू के सिर में चोट आई, जबकि बेटी के दोनों हाथ घायल हो गए।

परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने आरोपी अमन विश्वकर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update