akhbaar update

भटौली में फर्नीचर क्लस्टर की मांग, हजारों को मिलेगा रोजगार

 


जबलपुर - कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रानी अवंती बाई वार्ड (भटौली) में फर्नीचर क्लस्टर स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और क्लस्टर की आवश्यकता से अवगत कराया।

विधायक ने बताया कि भटौली क्षेत्र में बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम स्तर के फर्नीचर उद्यमी कार्यरत हैं। यहां के कारीगरों द्वारा तैयार फर्नीचर अपनी गुणवत्ता के कारण पूरे प्रदेश में पहचान बना चुका है, लेकिन पर्याप्त जगह और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उद्योग अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि इस क्षेत्र में व्यवस्थित फर्नीचर क्लस्टर स्थापित किया जाता है तो इससे हजारों युवाओं और पारंपरिक कारीगरों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही उद्योग को संगठित रूप मिलेगा, जिससे उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी।

क्लस्टर बनने से फर्नीचर निर्माण की लागत कम होगी और जबलपुर एक बड़े फर्नीचर हब के रूप में विकसित हो सकेगा। विधायक ने भटौली क्षेत्र में उपलब्ध शासकीय भूमि को क्लस्टर के लिए आरक्षित करने और अधोसंरचना विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि स्थानीय उद्योग को बढ़ावा मिल सके और क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update