akhbaar update

खेत के कटीले तार में करंट फैलने से 8 गौवंश की मौत, जांच जारी



दमोह - पटेरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पटेरा स्थित आईटीआई के पास एक खेत में करंट फैलने से 8 गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत के चारों ओर कटीले तार लगे हुए थे। दोपहर में आसपास घूम रहे मवेशी जैसे ही इन तारों के संपर्क में आए, वे करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल अन्य मवेशियों को वहां से हटाया और तीन जानवरों को बचाने में सफलता भी मिली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत मवेशियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेत में झटका मशीन का तार लगा हुआ था, जिससे करंट फैलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपनी लाइन से करंट आने से इनकार किया है। उनका कहना है कि जिस तार के टूटने की बात कही जा रही है, वह न्यूट्रल तार है, जिसमें करंट नहीं होता।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा कैसे हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update