akhbaar update

जनसुनवाई में 75 शिकायतों पर हुई सुनवाई, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश



जबलपुर - आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 75 शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद, जमीन से जुड़े मामले, मारपीट और साइबर अपराध से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एसपी ने सभी फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हर मामले का निष्पक्ष और समय-सीमा में समाधान किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत पहुंचाई जाए। साथ ही जिले के सभी थानों और चौकियों में भी जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की बात सुनकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update