akhbaar update

घर में घुसकर गैस सिलेंडर व मोटर मशीन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 



जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र में घर में घुसकर गैस सिलेंडर और पानी की मोटर मशीन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 1 मई का है, जब दुर्गा कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सुशील रजक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को वह अपने घर में ताला लगाकर दोस्त के साथ बाहर गए थे और शाम करीब 4 बजे लौटने पर देखा कि घर में रखे दो गैस सिलेंडर और पानी की मोटर मशीन गायब थी।

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चिराग राजपूत अपने साथियों के साथ घर में घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने चिराग राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपने साथियों सतीश अहिरवार और अंश चौधरी के साथ मिलकर चोरी करना कबूल कर लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए दो गैस सिलेंडर और पानी की मोटर मशीन बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में चिराग राजपूत (25 वर्ष), अंश चौधरी (21 वर्ष) और सतीश अहिरवार (31 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update