akhbaar update

सोते समय महिला के पैर से पायल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 



जबलपुर। कुण्डम थाना क्षेत्र में सोते समय महिला के पैर से पायल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 1 मई को दर्ज हुआ, जब मेघगांव निवासी 35 वर्षीय शिव प्रसाद मरावी ने शिकायत दी कि 29 अप्रैल की रात वह अपनी पत्नी के साथ खेत में फसल की रखवाली करने गए थे। रात में दोनों पेड़ के नीचे सो गए थे। करीब 2 बजे आहट होने पर वे जागे तो गांव का ही युवक सुरेन्द्र मरावी भागता नजर आया।

पीड़ित की पत्नी ने बताया कि उसके पैर से पायल गायब थी, जिससे चोरी का मामला सामने आया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और संदेह के आधार पर सुरेन्द्र मरावी (27 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पायल चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 50 हजार रुपये कीमत की पायल बरामद कर ली है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update