akhbaar update

इंडियन आइडल में जबलपुर के तनिष्क शुक्ला को सपोर्ट की जरूरत, 3 मई को करें वोट

 




जबलपुर। टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग शो Indian Idol में अपनी शानदार आवाज से पहचान बना चुके जबलपुर के होनहार गायक तनिष्क शुक्ला अब एक अहम पड़ाव पर पहुंच गए हैं और उन्हें अपने शहरवासियों के समर्थन की जरूरत है। आने वाले एपिसोड में वे “अभी ना जाओ छोड़ के…”, “आगे भी जाने ना तू…” और डुएट गीत “ये रातें ये मौसम…” जैसे बेहतरीन गाने पेश करने वाले हैं, जिससे उनकी प्रतिभा एक बार फिर मंच पर नजर आएगी।

तनिष्क के प्रशंसकों के लिए वोटिंग का समय 3 मई की रात 8 बजे से 12 बजे तक तय किया गया है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा वोट देकर उन्हें आगे बढ़ाने में मदद की जा सकती है। तनिष्क लगातार अपने प्रदर्शन से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं और अब यह मौका है जब जबलपुर के लोग एकजुट होकर उन्हें सपोर्ट करें, ताकि वे इस प्रतियोगिता में जीत हासिल कर शहर का नाम रोशन कर सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update