जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बरगी क्रूज हादसे में जान गंवाने वाली रेशमा सैयद के घर पहुंचे और परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
उनके साथ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन भी मौजूद रहे। रेशमा सैयद का निधन गुरुवार शाम बरगी में हुए क्रूज हादसे में हुआ था, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।