akhbaar update

बरगी क्रूज हादसा में एक ही परिवार के 5 सदस्य हादसे की चपेट में

 



जबलपुर। बरगी बांध में गुरुवार को हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे प्रदेश को झकझोर गया है, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। अचानक आए तेज तूफान के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें कई लोग पानी में समा गए। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है तथा कई शवों को बरामद कर लिया गया है, 

जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है। इस हादसे में सबसे ज्यादा दर्दनाक स्थिति एक ही परिवार की सामने आई है, जिसमें तमिलनाडु के त्रिचनापल्ली निवासी कामराज आर के परिवार के पांच सदस्य इसकी चपेट में आ गए। इनमें कामराज, उनका बेटा और भतीजा अभी भी लापता हैं, जबकि उनकी पत्नी और भाभी के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह हादसा न केवल स्थानीय बल्कि देशभर में गहरा शोक और चिंता का विषय बन गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update