akhbaar update

कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पन्ना में वन विभाग टीम पर हमले के मामले में कार्रवाई

 



जबलपुर/पन्ना। पन्ना जिले में वन विभाग की टीम पर हमले और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।  धरमपुर रेंज की पिस्टा बीट में अवैध पत्थर उत्खनन की सूचना मिलने पर वनपाल महीप कुमार रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, जहां आरोप है कि पत्थर माफिया लखन लाल पाण्डेय और उसके साथियों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया, और इसी दौरान आरोप है कि कांग्रेस नेता ने मौके पर पहुंचकर वनकर्मियों को धमकाया, आरोपियों को भगाने में मदद की तथा ट्रैक्टर की चाबी और मोबाइल छीनने की घटना में भी भूमिका निभाई, हालांकि आरोपी नेता का कहना है कि उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते फंसाया जा रहा है और वे जबलपुर में इलाज के लिए आए थे, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान के अनुसार शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है और अन्य आरोपियों की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update