जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने परीक्षण एवं संचार विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए आधिकारिक कामकाज के लिए व्हाट्सएप का उपयोग पूरी तरह बंद कर दिया है। अब राज्य के सभी 417 सबस्टेशनों में केवल स्वदेशी ऐप आराताई एप के जरिए ही सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा।
यह व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू है, जिसके तहत सभी विभागीय ग्रुप और रिपोर्टिंग सिस्टम व्हाट्सएप से हटाकर आराताई ऐप पर शिफ्ट कर दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि इस फैसले से सरकारी संचार अधिक सुरक्षित, नियंत्रित और गोपनीय रहेगा और किसी भी प्रकार की जानकारी अब व्हाट्सएप पर मान्य नहीं मानी जाएगी।