akhbaar update

दमोह-कटनी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: सरिया पेट में घुसा, हालत गंभीर

 


जबलपुर/दमोह। दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर समन्ना गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनाज बेचकर लौट रहे बाइक सवार की सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिसमें रखा सरिया उसके पेट में घुस गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी आंतें बाहर निकल आईं।

साइड देते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार सतरिया गांव निवासी दामोदर पटेल (45) मंडी से अनाज बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। समन्ना गांव के पास सामने से आ रहे भारी वाहन को साइड देने के दौरान वह अनियंत्रित हो गए और सड़क किनारे खड़ी सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराए।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान
मौके पर मौजूद लोगों और गढ़ी मोहल्ला निवासी शेख शफीक ने तुरंत मदद की। उन्होंने सरिया बाहर निकाला और खून बहने से रोकने के लिए बैग और गमछे से पेट बांधकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

जबलपुर रेफर, हालत नाजुक
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ट्रैक्टर चालक फरार
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update