akhbaar update

बरगी क्रूज हादसा अपडेट : दो और शव मिले, सर्च ऑपरेशन हुआ पूरा

 


जबलपुर - बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान दो और लोगों के शव बरामद किए गए। इसके साथ ही लापता सभी लोगों की तलाश पूरी हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में 9 वर्षीय मयूरन (पिता परिमल) का शव मिला। इसके अलावा लापता चल रहे श्री कामराज का शव भी बरामद किया गया।

इन दोनों शवों के मिलने के बाद अब हादसे में लापता व्यक्तियों की खोज पूरी हो गई है और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया गया है।

प्रशासन ने टीमों की सराहना की
इस दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों के प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आगामी आदेश तक क्षेत्र में निगरानी जारी रखी जाएगी।


यह हादसा पूरे क्षेत्र के लिए गहरा दुख लेकर आया है, लेकिन रेस्क्यू टीमों ने लगातार मेहनत कर सभी लापता लोगों का पता लगा लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update