akhbaar update

बरगी क्रूज हादसा अपडेट सर्च ऑपरेशन में बच्चे का शव मिला, मृतकों की संख्य 11 पहुंची



जबलपुर - बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद शनिवार (2 मई 2026) को सर्च ऑपरेशन के दौरान एक और बच्चे का शव बरामद किया गया है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक कुल 11 लोगों के शव मिल चुके हैं

वहीं लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। सूची के अनुसार श्री तमिल (उम्र 5 वर्ष), पिता कामराज, निवासी वेस्टलैंड खमरिया समेत  सर्च अभियान के दौरान चार वर्षीय बालक विराज सोनी पिता  कृष्ण सोनी निवासी कोतवाली का शव मिला है। अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।


सर्च ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू टीम और गोताखोर लगातार डैम क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों की तलाश तब तक जारी रहेगी, जब तक सभी का पता नहीं चल जाता।

यह हादसा पूरे शहर के लिए बेहद दुखद साबित हुआ है और प्रशासन पूरी ताकत से राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update