akhbaar update

7 साल की मासूम के साथ गैंगरेप कर हत्या, भूसे के ढेर में लाश छिपाकर भागे आरोपी

 



खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर सात साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बच्ची का मुंह मरते दम तक दबाए रखा। हत्या के बाद लाश भूसे के ढेर में छिपाकर दोनों आरोपी भाग निकले। 

                             बताया गया है कि खरगोन के एक गांव में बीती शाम 7 बजे के लगभग बच्ची उम्र 7 वर्ष घर से दुकान पर सामान लेने निकली। इस दौरान गांव के दो बदमाशों ने बच्ची को देखा तो पीछा करते आए और मुंह दबाकर सूनसान स्थान पर ले गया, जहां पर दोनों ने बच्ची के साथ बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान बच्ची चिल्लाई तो उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। इधर देर रात तक बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो परिजन चितिंत हो गए, उनहोने गांव के लोगों के साथ तलाश शुरु कर दी। तलाश करते हुए एक खलिहान में पहुंचे जहां पर बच्ची मृत हालत में मिली। बच्ची को इस हालत में देख परिजनों सहित गांव के लोग आक्रोशित हो गए। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर आज  दोपहर करीब 12 बजे तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने बच्ची को बहाने से अपने पास बुलाया और मुंह दबाकर खलिहान में ले जाकर गैंगरेप किया गया। पहचान छुपाने के लिए गला दबाकर हत्या की लाश और लाश को भूसे के ढेर में छिपाकर भाग निकले। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update