akhbaar update

कोरोना के बाद अब इस वायरस ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, इंसानों से इंसानों में फैलने की खबर से मचा हड़कंप

 



     नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद अब हंता वायरस को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ने लगी है। अटलांटिक महासागर में सफर कर रहे एक क्रूज जहाज पर संदिग्ध हंता वायरस संक्रमण के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इस रहस्यमयी बीमारी से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग बीमार बताए जा रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विभाग और World Health Organization (WHO) ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, एक संक्रमित मरीज की हालत बेहद गंभीर है और उसे जोहान्सबर्ग के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं जहाज पर मौजूद दो अन्य संक्रमित क्रू मेंबर्स को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

डच कंपनी द्वारा संचालित यह क्रूज फिलहाल Cape Verde के तट के पास खड़ा है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से अभी किसी को जहाज से उतरने की अनुमति नहीं दी है।

बताया जा रहा है कि हंता वायरस आमतौर पर चूहों और अन्य कृंतकों के मल-मूत्र के संपर्क से फैलता है। यह वायरस फेफड़ों और किडनी पर गंभीर असर डाल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बीमारी जानलेवा हो सकती है और इसका कोई तय इलाज नहीं है, हालांकि समय पर इलाज मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।

यह क्रूज करीब तीन हफ्ते पहले Argentina से रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान जहाज ने Antarctica और Falkland Islands जैसे स्थानों पर भी पड़ाव किया। इसका अंतिम गंतव्य Canary Islands बताया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहाज पर करीब 150 यात्री और 70 क्रू सदस्य सवार थे। हंता वायरस का पहला शिकार 70 वर्षीय बुजुर्ग बना, जिसकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बाद में उसकी पत्नी की भी दक्षिण अफ्रीका लौटने के दौरान मौत हो गई। एक अन्य ब्रिटिश नागरिक का इलाज अस्पताल में जारी है, जबकि तीसरे मृतक का शव अभी भी जहाज पर मौजूद बताया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update