akhbaar update

कूलर से करंट लगने से 3 साल के मासूम की मौत, गांव में मातम

 


दमोह - सोजना गांव में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। घर में चल रहे कूलर से करंट लगने के कारण तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सोजना गांव निवासी थम्मन सिंह लोधी का 3 वर्षीय बेटा मोक्ष दोपहर में नहाकर घर आया था। इसी दौरान उसने घर में चल रहे लोहे के कूलर को छू लिया, जिससे उसे तेज करंट लग गया। बच्चे के चिल्लाने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और कूलर बंद किया।

गंभीर हालत में परिजन बच्चे को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजकर मर्ग कायम किया गया है।

इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जिसने भी इस दुखद घटना के बारे में सुना, वह स्तब्ध रह गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update