akhbaar update

जनगणना 2027 के पहले चरण में शानदार शुरुआत, रिकॉर्ड समय में काम पूरा करने वाले प्रगणक सम्मानित

 



जबलपुर - नगर निगम क्षेत्र में भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। इस दौरान बेहतर काम करने वाले प्रगणकों को सम्मानित किया गया।

राम प्रकाश अहिरवार ने उन 15 प्रगणकों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने तय क्षेत्र में सिर्फ 2 से 3 दिनों के भीतर 100 प्रतिशत काम पूरा कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रगणकों ने लगातार क्षेत्र भ्रमण और सही नक्शा तैयार कर यह उपलब्धि हासिल की।

कार्यक्रम में कई प्रेरणादायक उदाहरण भी सामने आए। प्रगणक सरिता चौधरी ने पारिवारिक स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद बिना छुट्टी लिए दो दिनों में 192 मकानों की गणना पूरी की। वहीं आशा यादव ने बताया कि एक परिवार ने अमेरिका में रह रहे अपने बेटे से ऑनलाइन आईडी कार्ड की पुष्टि कराने के बाद ही जानकारी दी। इससे लोगों में डेटा सुरक्षा को लेकर बढ़ती जागरूकता दिखाई दी।

प्रगणक शोभना चतुर्वेदी ने दक्षिण सिविल लाइन जैसे वीआईपी इलाके में काम किया। सभी प्रगणकों ने कहा कि लोगों का अच्छा सहयोग और अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलने से काम आसान हुआ।

कार्यक्रम में अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, जनगणना निदेशालय भोपाल से अशोक चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सभी प्रगणकों ने जनगणना कार्य को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update