akhbaar update

शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज

 



जबलपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ निवासी आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, माढ़ोताल ग्रीन सिटी में रहने वाली 26 वर्षीय युवती इवेंट एंकरिंग का काम करती है। उसकी मुलाकात अक्टूबर 2025 में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सूर्या सिंह से हुई थी। बताया जा रहा है कि सूर्या सिंह एक निजी कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर काम करता है।

दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती से प्रेम का इजहार किया। परिवारों के बीच भी शादी को लेकर चर्चा चल रही थी, जिससे युवती को उस पर भरोसा हो गया।

कुछ समय बाद आरोपी जबलपुर आया और सिविल लाइन क्षेत्र के एक होटल में ठहरा। आरोपी के बुलाने पर युवती उससे मिलने होटल पहुंची। आरोप है कि वहां शादी का वादा कर युवक ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में वापस छत्तीसगढ़ लौट गया।

युवती का आरोप है कि बाद में जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और उससे दूरी बना ली। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी सूर्या सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम जल्द छत्तीसगढ़ रवाना होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update