akhbaar update

रीवा स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: बंद लिफ्ट में 2 घंटे फंसे 9 यात्री

 


रीवा। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत रीवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर बुधवार 6 मई को बड़ा हादसा टल गया। इतवारी-रीवा ट्रेन से उतरने के बाद 9 यात्री मरम्मत के दौरान बंद पड़ी लिफ्ट में फंस गए और करीब 2 घंटे तक अंदर ही कैद रहे।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि खराब लिफ्ट पर कोई चेतावनी या संकेतक नहीं लगाया गया था, जिससे वे अनजाने में उसमें सवार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के दौरान मेडिकल टीम और एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद रही। सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें वे सामान्य पाए गए। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की। 8 यात्रियों को मऊगंज जिले के बरॉव तक टैक्सी से भेजा गया, जबकि एक महिला यात्री को उसकी बच्ची के साथ अलग से रवाना किया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण यह स्थिति बनी। फिलहाल व्यवस्था को सुधारने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने का काम जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update