akhbaar update

कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

 



कटनी पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में जबलपुर के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि पहली कार्रवाई 6 मई को लमतरा ओवरब्रिज के पास की गई। शैडो एरिया चेकिंग टीम ने दो संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी ली। उनके बैग से सफेद टेप में लिपटे 7 पैकेट मिले, जिनमें 11 किलो 116 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप गुप्ता और आशीष साहू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कुलदीप गुप्ता के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दूसरी कार्रवाई रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में की गई। ओएफके स्टेडियम के सामने पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके बैग से 2 किलो 918 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

इस मामले में पुलिस ने रोहित कोल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update