akhbaar update

होटल के कमरे में महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 



जबलपुर - संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक होटल के कमरे में अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। घटना धनवंतरी नगर स्थित एक होटल की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, होटल रिलैक्स इन के एक कमरे में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


प्रारंभिक जांच में होटल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस के अनुसार, होटल संचालक ने महिला को कमरा देते समय उसका पहचान पत्र नहीं लिया था। नियमों के खिलाफ बिना आईडी के कमरा देने के कारण मृतका की पहचान करने में परेशानी हो रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। कमरे से सबूत जुटाए जा रहे हैं और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वहीं होटल संचालक के खिलाफ नियमों के उल्लंघन को लेकर भी कार्रवाई की जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update