जबलपुर - नगर निगम ने शहर में सफाई को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इसी के तहत मालवीय चौक इलाके में एक पोहा दुकान पर बड़ी कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान पाया गया कि “अर्जुन पोहा” दुकान के संचालक ने दुकान बंद करने के बाद इस्तेमाल किए गए दोना-पत्तल सड़क पर ही फेंक दिए थे। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए 2 मई को निगम की टीम ने मौके पर ही 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
यह कार्रवाई नगर निगम के अधिकारियों के निर्देश पर की गई। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही।
नगर निगम ने साफ कहा है कि शहर को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। अगर कोई गंदगी फैलाता है, तो उसके खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।