akhbaar update

सूने घर में चोरी, नकदी और चांदी के जेवर लेकर फरार

 



जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर नकदी और चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, कृष्णा विहार कॉलोनी, मैत्री नगर महाराजपुर निवासी धनराज पटेल (49) ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह रेलवे में नौकरी करते हैं। 22 अप्रैल की रात वह अपने घर में ताला लगाकर उज्जैन गए थे। 24 अप्रैल की सुबह जब वह वापस लौटे तो देखा कि बाउंड्री वॉल के गेट और घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि घर से करीब 15 हजार रुपए नकद, चांदी की 3 जोड़ी बिछिया, 2 जोड़ी पायल, चांदी के बर्तन, पुराने सिक्के और 3 चूड़ियां चोरी हो चुकी हैं।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update