akhbaar update

मारपीट कर चेन और मोबाइल लूटने वाले आरोपियों की तलाश

 


जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में युवक से लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने रास्ता रोककर मारपीट की और सोने की चेन व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित पीयूष सिंह राजपूत (20) ने बताया कि वह ज्वेलरी दुकान में काम करता है। 22 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह एक्टिवा से घर लौट रहा था। इसी दौरान पाट बाबा रोड स्थित जीसीएफ गार्ड चौकी के पास सफेद एक्टिवा पर सवार दो युवक पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया।

आरोपियों ने उससे मोबाइल और सोने की चेन मांगी। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। एक युवक ने उसका हाथ मरोड़ दिया, जबकि दूसरे ने उसके चेहरे पर मुक्का मार दिया।

इसके बाद बदमाश उसके गले से करीब 2.5 ग्राम की सोने की चेन और रियलमी कंपनी का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना में युवक को सिर और नाक में चोट आई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update