akhbaar update

पुलिस ने आम जनता से किया सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश



जबलपुर। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए जिले में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 22 अप्रैल की शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से सीधा संवाद किया।

शहर और ग्रामीण इलाकों में मोहल्लों व गांवों में चौपाल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को कानून व्यवस्था, महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के पालन के बारे में जागरूक किया गया। खास तौर पर डिजिटल ठगी और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

चौपाल में मौजूद लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और पुलिस की इस पहल की सराहना की। नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे जनसंवाद कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ता है। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का जल्दी समाधान हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update