जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोल चोरी कर रहे टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सड़क किनारे टैंकर खड़ा कर उसमें से पेट्रोल निकाल रहा था।
पुलिस को सूचना मिली कि इंडियन ऑयल डिपो के सामने एक टैंकर से पेट्रोल निकाला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राम सुशील यादव (38) निवासी रीवा बताया, जो टैंकर चालक है। पूछताछ में उसने बताया कि वह डिपो से टैंकर में पेट्रोल भरकर तय स्थान पर खाली करता है, लेकिन रास्ते में कुछ पेट्रोल चोरी कर बेचने की नीयत से निकाल लेता था।
घटना वाले दिन उसने टैंकर में करीब 12 हजार लीटर पेट्रोल भरा था, जिसमें से 65 लीटर पेट्रोल निकालकर अलग डिब्बों में भर लिया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 65 लीटर पेट्रोल, प्लास्टिक के डिब्बे और अन्य सामान जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।