akhbaar update

हनुमानताल में एक्टिवा सहित गिरी महिला शिक्षिका, पुलिस की तत्परता से बची जान

 


जबलपुर -हनुमानताल क्षेत्र में आज सुबह करीब 8:30 बजे एक हादसा हो गया। एक महिला शिक्षिका पूजा सामग्री का विसर्जन करने तालाब पहुंची थी। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आ गया और संतुलन बिगड़ने से वह अपनी एक्टिवा समेत तालाब में गिर गईं।

घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हनुमानताल थाना के एएसआई चतुर्भुज और आरक्षक दिलीप दुबे ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू किया। दोनों पुलिसकर्मियों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए महिला को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।



समय रहते मदद मिलने से महिला की जान बच गई। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चक्कर आने की वजह से उनका संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हुआ।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की तेजी और बहादुरी की सराहना की है। समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp