akhbaar update

राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी

 


जबलपुर। शहर में राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर कार्डधारियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने खाली बोरियां लेकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अप्रैल महीने का राशन 30 अप्रैल तक मिलना था, लेकिन 15 अप्रैल के बाद अचानक वितरण बंद कर दिया गया। इससे जिले के 32 हजार से ज्यादा कार्डधारक राशन से वंचित रह गए।

लोगों ने बताया कि इस गड़बड़ी से करीब डेढ़ से दो लाख हितग्राही प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि सरकार की योजनाओं में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि राशन सिर्फ 15 तारीख तक ही दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अप्रैल में नया आदेश जारी कर मई और जून का राशन भी इसी महीने बांटने की बात कही गई, जबकि अप्रैल का ही राशन कई लोगों को नहीं मिल पाया।

लोगों की मांग है कि जिनको अप्रैल का राशन नहीं मिला, उन्हें तुरंत दिया जाए और आगे से राशन तय समय पर ही बांटा जाए, ताकि गरीबों को परेशानी न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp