जबलपुर। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याएं बताईं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें फरवरी और मार्च महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है। पिछले दो महीने से पैसा न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने बताया कि समय पर मानदेय नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द बकाया भुगतान करने की मांग की है।
इस दौरान आशा यूनियन की अध्यक्ष पूजा कनौजिया के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सभी ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की अपील की है।