akhbaar update

पावर लिफ्टिंग में आनंद पटेल ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

 


जबलपुर। बालाघाट में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय सीनियर, सब-जूनियर एवं जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के खिलाड़ी आनंद कुमार पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

आनंद पटेल, जो मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के वाणिज्य विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, ने 105 किलोग्राम भार वर्ग के सीनियर वर्ग में जबलपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अब उनका चयन आगामी सीनियर राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में आयोजित होगी।

उनकी इस सफलता पर पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं खेलकूद संघ के अध्यक्ष मनोज गुरुमुखि, महासचिव जी.पी. शिवनारायण, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं मंडल खेलकूद अधिकारी डॉ. मधुर वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

जबलपुर रेल मंडल ने आनंद पटेल की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update