akhbaar update

आयुष्मान योजना की राशि को लेकर मेडिकल कॉलेज में विवाद

 


जबलपुर - नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना की प्रोत्साहन राशि को लेकर विवाद सामने आया है।

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने डीन नवनीत सक्सेना को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि राशि वितरण में गड़बड़ी की गई है। संघ के अनुसार, ऐसे लोगों और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी पैसे दिए गए हैं, जिनका मरीजों की सेवा से कोई सीधा संबंध नहीं है।

यह भी आरोप है कि हॉस्टल और अन्य असंबंधित विभागों में काम करने वाले अपात्र लोगों के खातों में भी रकम ट्रांसफर कर दी गई। वहीं दूसरी ओर, अस्पताल में 24 घंटे मरीजों की सेवा करने वाले चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित रखा गया है।

संघ ने इसे भ्रष्टाचार बताते हुए कहा कि यह शासन के नियमों के खिलाफ है और कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। कर्मचारियों ने मांग की है कि अपात्र लोगों को भुगतान तुरंत रोका जाए और पात्र कर्मचारियों को उनका हक दिया जाए।

संघ ने चेतावनी दी है कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे उग्र प्रदर्शन और काम बंद करने तक का कदम उठा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update