जबलपुर - न्यायालय के गेट नंबर 6 के पास अचानक एक चलती मोपेड में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मोपेड सवार अपनी गाड़ी से गुजर रहा था तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक तुरंत मोपेड छोड़कर सुरक्षित दूरी पर चला गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले भीड़ को नियंत्रित किया और फिर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।
समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।