जबलपुर - वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (WCREU) और ऑल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन (AIRF) के तत्वावधान में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत रेलवे स्टेडियम में गुरुवार शाम हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ यूनियन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। खिलाड़ियों ने पहले ही दिन शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इस दौरान डीईएन सेंट्रल आकाश तिवारी ने भी स्पार्टन 11 टीम की ओर से खेलते हुए 30 रनों की अच्छी पारी खेली, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा। यूनियन पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
अतिथियों ने कहा कि यह रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता रेलवे कर्मचारियों के बीच एकता और खेल भावना को बढ़ावा देती है।
मैचों के परिणाम
पहला मैच: रैक वॉरियर vs कछपुरा → विजेता: कछपुरा TRD
दूसरा मैच: मैकेनिकल NKJ vs ट्रैक मशीन जबलपुर → विजेता: मैकेनिकल NKJ
तीसरा मैच: कोचिंग डिपो vs इलेक्ट्रिक पावर → विजेता: इलेक्ट्रिक पावर
चौथा मैच: स्पार्टन 11 vs नॉर्थ P-WAY → विजेता: स्पार्टन 11
प्रतियोगिता के दौरान मैकेनिकल विभाग के खिलाड़ी अमन को शानदार प्रदर्शन (हैट्रिक) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।