akhbaar update

अप्रैल खत्म होते ही गर्मी का कहर, कई जिलों में लू और बारिश का अलर्ट

 


मध्यप्रदेश- अप्रैल का महीना खत्म होने के साथ ही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पूरे महीने में तापमान तेजी से बढ़कर कई जगहों पर 46 डिग्री तक पहुंच गया है। दोपहर के समय हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश के कई इलाके अब ‘हीट जोन’ में बदलते नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए 4 जिलों में लू (हीट वेव) का अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार, 1 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसका कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सिस्टम बताया जा रहा है, जिससे कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

अगले 24 घंटे की बात करें तो छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। वहीं ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update