akhbaar update

कलेक्टर का औचक निरीक्षण: विक्टोरिया अस्पताल की व्यवस्थाएं परखी, डायबिटीज क्लीनिक की सराहना

 


जबलपुर -कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सेठ गोविंददास विक्टोरिया जिला चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा किया, डॉक्टरों से जानकारी ली और मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टाइप-1 डायबिटीज के लिए शुरू किए गए साप्ताहिक फॉलोअप क्लीनिक को खास तौर पर देखा। यह क्लीनिक हर शुक्रवार को ओपीडी नंबर 9 में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होता है और गंभीर मधुमेह मरीजों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

कलेक्टर ने कहा कि एक ही जगह पर विशेषज्ञ सलाह, इलाज और डायबिटीज से जुड़ी जानकारी मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। खास बात यह है कि यहां मरीजों को एक महीने के लिए मुफ्त इंसुलिन, सीरिंज, ग्लूकोमीटर और 100 टेस्ट स्ट्रिप्स दी जा रही हैं, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हो रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के ब्लड शुगर के आधार पर दवा और डाइट का सही प्रबंधन किया जाए और किसी भी गंभीर स्थिति में तुरंत बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मधुमेह मरीजों को “माय T1D किट” भी वितरित की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update