akhbaar update

ग्वारीघाट के रजत गणेश मंदिर में भागवत कथा, धुंधुकारी प्रसंग ने भावुक किए श्रद्धालु

 


जबलपुर - ललपुर रोड स्थित श्री सिद्ध रजत गणेश मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा का आयोजन महंत प्रमोद महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है।

कथा वाचक भागवताचार्य स्वामी इंद्रभानु महाराज ने व्यास पीठ से धुंधुकारी की प्रेत योनि से मुक्ति का प्रसंग सुनाया, जिसने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि भगवान का साक्षात स्वरूप है और इसके श्रवण से बड़े से बड़े पापों से भी मुक्ति मिल सकती है।

कथा में गोकर्ण और धुंधुकारी की कथा के साथ-साथ राजा परीक्षित और शुकदेव जी के मिलन का वर्णन भी किया गया, जिसे सुनकर पंडाल में मौजूद भक्तों की आंखें नम हो गईं।

आज की आरती और विशेष पूजन में शहर के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इनमें जगत देव जी महाराज, सरिता कन्हैया गुप्ता, राकेश गुप्ता, बिहारी लाल गुप्ता, संध्या (रेवा प्राइड), किरण शुक्ला, मृदुला चौहान, वी.के. पांधी, महक सेठी, शैली दुबे और चंचल सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। आयोजन से जुड़े डॉ. रवि राय ने बताया कि तीसरे दिन की कथा में सती चरित्र, ध्रुव चरित्र सहित अन्य धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update