akhbaar update

बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनकर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

 


जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 67 वर्षीय अलका चौधरी जैन निवासी त्रिमूर्ति नगर, गोहलपुर अपनी रिश्तेदार सुधा जैन के साथ ई-रिक्शा से संजीवनी नगर स्थित डॉक्टर मनोज जैन के घर जा रही थीं। सुबह करीब 9:50 बजे जैसे ही वे घर के सामने उतरीं, उसी समय पीछे से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे।

इनमें से एक युवक बाइक से उतरा और महिला के गले में पहनी सोने की चेन छीनने लगा। महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने धक्का देकर चेन छीन ली और साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। घटना में महिला के गले में हल्की खरोंच भी आई है।

बताया जा रहा है कि छीनी गई चेन करीब 15 ग्राम की थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update