akhbaar update

गुरंदी बाजार में आग से मची अफरा-तफरी, कई दुकानें जलकर खाक



जबलपुर - बेलबाग थाना क्षेत्र स्थित गुरंदी बाजार में रविवार सुबह एक कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पास की 3 से 4 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

रविवार होने की वजह से बाजार में काफी भीड़ थी। जैसे ही आग की तेज लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दिया, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से सामान बचाने में जुट गए, वहीं कई लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए 6 से 7 दमकल गाड़ियां लगाई गईं। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और इसे आसपास के रिहायशी इलाकों में फैलने से रोक लिया।

फायरकर्मी राजेश ने बताया कि आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाना पड़ा। समय पर नियंत्रण नहीं होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शी श्याम सोनकर के अनुसार, रविवार के दिन बाजार में ज्यादा भीड़ रहती है। अगर दमकल समय पर नहीं पहुंचती, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update