akhbaar update

झांसा देकर इनोवा कार लेकर फरार

 



 जबलपुर - माढ़ोताल  थाना में राजेंद्र वंशकार (46 वर्ष), निवासी सुंदरपुर (सोनपुर) पेशे से ड्राइवर हैं और रिछाई स्थित नमकीन फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने मई 2025 में एक सिल्वर रंग की इनोवा कार (MP34CA1477) बैंक से फाइनेंस कराकर खरीदी थी।

अप्रैल महीने में एक अज्ञात व्यक्ति उनके संपर्क में आया। उसने खुद को पुलिस वाला बताया और कहा कि वह उनकी गाड़ी किराये पर लगवा देगा। इस दौरान वह कई बार फोन कर गाड़ी लगाने की बात करता रहा। 10 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे उसने फिर फोन किया और इनोवा कार मांगी।

जब राजेंद्र ने बताया कि उनके पास ड्राइवर नहीं है, तो आरोपी ने खुद ड्राइवर भेजने की बात कही। उसने अपने ड्राइवर अक्षय बर्मन से बात कराई और गाड़ी दिलवा दी गई। आरोपी ने कटंगी बायपास स्थित शराब दुकान के पास ड्राइवर को बुलाया और 11 अप्रैल की रात करीब 12:10 बजे कार लेकर चला गया।

अगले दिन आरोपी ने ड्राइवर को ऑफिस बुलाने का बहाना बनाया, लेकिन कुछ समय बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। ड्राइवर और मालिक ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी कार का कोई पता नहीं चल सका।

इस घटना के बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update