akhbaar update

चलती कार में लगी आग, एमपी के एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 


अलवर/भोपाल। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे में मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे मौजपुर के पास हुआ, जब चलती कार में अचानक आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक कार में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में बैठे लोग बाहर निकल ही नहीं पाए। हादसे में संतोष (35), उनकी पत्नी शशि (30), उनकी मां पार्वती (55) और दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई।

घटना इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह जल गई और अंदर मौजूद लोगों के केवल अवशेष ही मिल पाए। शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। मृतकों के अवशेष अलग-अलग पोटलियों में रखे गए हैं।

बताया जा रहा है कि कार चालक आग लगते ही किसी तरह बाहर कूद गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाद में उसे जयपुर रेफर किया गया।

अलवर एसपी प्रियंका रघुवंशी के अनुसार, घटना की सूचना रात करीब 11:15 बजे मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या सीएनजी की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update