akhbaar update

सूने घर में चोरी, सोने-चांदी के जेवर व 35 हजार नकद ले उड़े चोर

 


जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में सूने घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी लेकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार ग्राम पोनिया निवासी बालगोविंद काछी (44) ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ पनागर बाजार गए थे। शाम करीब 4 बजे जब वे वापस घर लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने के दो हार, एक मोहनमाला (काले मोती वाली), झुमकी की एक जोड़ी, चार कंगन, चांदी का कमरबंद, एक जोड़ी पायल और करीब 35 हजार रुपये नकद गायब मिले।

पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर घर में घुसकर यह सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update