akhbaar update

सुआरमार बम के साथ युवक गिरफ्तार, 2 बम जब्त

 



जबलपुर। गोहलपुर थाना  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुआरमार बम लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 जिंदा बम बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी रीतेश पांडे के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक 40 फीट रोड क्षेत्र में झाड़ियों के पास संदिग्ध हालत में बम लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

मौके पर एक युवक हाथ में पॉलीथिन लिए खड़ा मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित गौड़ ठाकुर (20 वर्ष), निवासी बड़े हनुमान मंदिर के पास, जवाहर नगर अधारताल बताया।

तलाशी लेने पर उसके पास रखी पॉलीथिन में 2 सुआरमार बम मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये बम उसे गोरखपुर निवासी यश बेन द्वारा दिए गए थे। पुलिस ने दोनों बम जब्त कर लिए हैं।

आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update