akhbaar update

दमोह में पिकअप पलटी, 12 घायल; एक की हालत गंभीर

 


दमोह। तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत मनका गांव के पास शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गांव लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सभी लोग सागर जिले के बंडा क्षेत्र से लगून कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव मनका लौट रहे थे। गांव के पास एक मोड़ पर पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। वाहन में करीब 15 लोग सवार थे।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को दमोह जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर चक्रेश चौधरी और डॉक्टर यशपाल ने प्राथमिक उपचार किया।

एक घायल जबलपुर रेफर

मनका निवासी धर्मू अहिरवार (35) की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों में अशोक अहिरवार, गोकूल, संजय, चंद्रभान, तुलसी, सौरभ, केरन, पिंटू, टुटेली और राजू शामिल हैं। कुछ को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update