akhbaar update

मेहरा समाज का वार्षिक सम्मेलन , 11 जोड़ों का विवाह व प्रतिभाओं का सम्मान

 


जबलपुर। झारिया कल्याण संघ द्वारा मेहरा समाज का वार्षिक सामाजिक सम्मेलन रविवार 26 अप्रैल को मानस भवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है, साथ ही युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

सम्मेलन में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के लिए परिचय सम्मेलन भी रखा गया है, जिससे उन्हें बेहतर अवसर मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली बच्चे-बच्चियों और समाज के गौरवों का सम्मान किया जाएगा।

इसके अलावा आईएएस, आईपीएस और अन्य उच्च पदों पर कार्यरत समाजजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। वे अपने अनुभव साझा कर युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर के बारे में मार्गदर्शन देंगे।

संघ के पदाधिकारियों अमित मेहरा, हरि मेहरा, देवा झारिया, सूरज झारिया (गोलू), बलराम झारिया, दीपक झारिया और नीलकमल झारिया सहित सभी सदस्यों ने समाजबंधुओं से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे मानस भवन ऑडिटोरियम पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update