akhbaar update

मई में 10 ट्रेनें डायवर्ट, यात्रियों को पहले चेक करनी होगी ट्रेन की स्थिति



जबलपुर। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। भारतीय रेलवे ने जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर और भोपाल मंडल से गुजरने वाली 10 ट्रेनों का रूट अस्थायी रूप से बदल दिया है।

रेलवे के अनुसार यह कार्य 4 मई से 27 मई तक चलेगा। इस दौरान कई लंबी दूरी की ट्रेनें जैसे इंदौर-पटना, ताप्ती गंगा और लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रभावित रहेंगी। मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव हो सकता है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री NTES ऐप, रेलवे हेल्प डेस्क या नजदीकी स्टेशन से जानकारी ले सकते हैं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

इन ट्रेनों का बदला गया रूट:

  • 19051 वलसाड–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (16, 23 मई)

  • 19052 मुजफ्फरपुर–वलसाड एक्सप्रेस (18, 25 मई)

  • 11056 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (13, 15, 17, 19, 20, 22, 24, 26, 27 मई)

  • 11060 लोकमान्य तिलक–गोरखपुर एक्सप्रेस (14, 16, 18, 21, 23, 25 मई)

  • 11055 छपरा–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25 मई)

  • 11059 लोकमान्य तिलक–छपरा एक्सप्रेस (12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 मई)

  • 19045 सूरत–थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (3 से 25 मई के कई दिन)

  • 19046 थावे–सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (13 से 27 मई के बीच चयनित दिन)

  • 19321 इंदौर–पटना एक्सप्रेस (9, 16, 23 मई)

  • 22103 लोकमान्य तिलक–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (18, 25 मई)

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह बदलाव बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update