जबलपुर में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार 31 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने खुद शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुल 51 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें ज्यादातर मामले पति-पत्नी और पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी विवाद, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़े थे।
पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों पर जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी मामलों का समय सीमा में त्वरित निराकरण किया जाए।
इस जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एस. गोठरिया और उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी थानों और चौकियों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।