akhbaar update

जबलपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 12 बाइक जब्त




कई इलाकों से चोरी की वारदात कबूली, पुलिस की सख्त कार्रवाई से मिली बड़ी सफलता


जबलपुर - लार्डगंज थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है और उनके कब्जे से 12 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। 

पकड़े गए आरोपियों में कासिम खान (25) निवासी न्यू आनंद नगर गोहलपुर और फैजान अंसारी उर्फ तोता (23) निवासी मक्का नगर हनुमानताल शामिल हैं।

 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता और सीएसपी कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवल आर्य के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। 

पूछताछ में आरोपियों ने लार्डगंज, कोतवाली, ओमती, विजयनगर, घमापुर और कटनी क्षेत्र से बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक्टिवा, एक्सेस, स्प्लेंडर, पैशन प्रो और प्लेटिना सहित कुल 12 वाहन जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ वाहन पहले से दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बीएनएसएस की धारा के तहत कार्रवाई की है और अन्य चोरी के वाहनों की तलाश जारी है, वहीं इस सफलता में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update