जबलपुर। अधारताल थाना पुलिस ने जुआ के एक फड़ पर छापा मारकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ 12 हजार 700 रुपये नगद जब्त करते हुए सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
छत पर चल रहा था जुआ का फड़
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि नबाम्बे स्कूल के सामने कटरा क्षेत्र में मकबूल के घर की छत पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखते ही भागने लगे जुआरी
पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ईशा खान निवासी मदार छल्ला हनुमानताल, इब्राहिम मंसूरी निवासी राजाबाबा की कुटी हनुमानताल, शेख अशफाक निवासी कटरा अधारताल, शेख मुस्ताक निवासी दुर्गानगर अधारताल, शेख अलीम निवासी मोहरिया हनुमानताल, मोहम्मद सलमान निवासी आजादनगर मोहरिया हनुमानताल, रहीश अहमद निवासी हुसैन नगर मोहरिया हनुमानताल, मोहम्मद सलमान निवासी अहमद नगर गोहलपुर, रमजान खान निवासी मोहरिया हनुमानताल, गुलाम वारिस निवासी मदार छल्ला हनुमानताल और मकबूल खान निवासी कटरा मस्जिद नबाम्बे स्कूल के पास अधारताल बताया।
52 ताश के पत्ते और नगदी जब्त
पुलिस ने जुआ फड़ से 52 ताश के पत्ते और 12 हजार 700 रुपये नगद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।